Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

पलामू टाइगर रिजर्व में फिर मिला बाघ की मौजूदगी के प्रमाण, प्रबंधन उत्साहित

Palamu Tiger Reserve News

पलामू : पलामू टाइगर रिजर्व के उत्तरी प्रमंडल क्षेत्र में पिछले छह दिनों से बाघ की मौजूदगी है। रिजर्व प्रशासन की जांच के दौरान बाघ के बाल, मल, पैरों के निशान आदि मिले हैं। सभी के सैंपल ले लिए गये हैं। इस बीच एक बाघ द्वारा दो पालतू जानवरों का शिकार करने का मामला भी सामने आया है। दो ट्रैकरों ने भी बाघ देखने का दावा किया है। हालांकि, इस इलाके में लगे 15 ट्रैपिंग कैमरों में अभी तक बाघ की तस्वीर कैद नहीं हुई है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

20 अक्टूबर को पीटीआर के उत्तरी डिवीजन क्षेत्र में बाघ के बाल, मल, पैरों के निशान आदि देखे गये थे। प्रबंधन हरकत में आया और बालों के साथ-साथ मल और पदचिह्न के नमूने भी लिए। 21 अक्टूबर को सूचना मिली कि बाघ ने उसी इलाके में दो पालतू जानवरों को भी मार डाला है। एक जानवर सालखन किसान का था। सालखन ने उपनिदेशक पीके जेना को बताया है कि उसकी एक गाय शिकार बन गयी, लेकिन दूसरी बाल-बाल बच गयी।

इधर, अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बाघ छत्तीसगढ़ से आया है और अभी उत्तरी डिविजन क्षेत्र में ही विचरण कर रहा है।

पिछले साल मार्च महीने में छत्तीसगढ़ क्षेत्र से बाघ आया था और करीब 7 से 8 दिनों तक पलामू टाइगर रिजर्व में विचरण किया था। इसके बाद वह अचानक गायब हो गया। दोनों के पैरों के निशान मिले तो छोटा बड़ा निकला। इससे साफ है कि दोनों बाघ अलग-अलग हैं।

एक बार फिर पीटीआर प्रबंधन बाघ की मौजूदगी से उत्साहित है, लेकिन उसकी तस्वीर नहीं मिलने से निराश भी है। पीटीआर प्रबंधन के द्वारा तस्वीरें जुटाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।

Palamu Tiger Reserve News