Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरगढ़वापलामू प्रमंडल

गढ़वा: विवादित भूमि रणक्षेत्र में तब्दील, झड़प में कई अधिकारी व पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज

पलामू : गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र के बहियार मोड़ बुधवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। न्यायालय के आदेश पर विवादित भूमि की मापी करने गये प्रशासन को दूसरे पक्ष का विरोध का सामना करना पड़ा। देखते-देखते प्रशासन और दूसरे पक्ष के लोगो में झड़प शुरू हो गयी। लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

चर्चा है कि इस दौरान दो राउंड हवाई फायरिंग भी पुलिस को करनी पड़ी। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दूसरे पक्ष के आक्रोश को देख कर पुलिस प्रशासन को पीछे हटना पड़ा। झड़प में न्यायालय के द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के अलावे पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह, एसआई रामकांत यादव, पुलिस बल के जवान राकेश कुमार, संजय कुमार, नागेंद्र कुमार जबकि दूसरे पक्ष के कुलदीप उरांव घायल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया है।

दूसरे पक्ष के हरिहर उरांव के मुताबिक 12 से अधिक महिला-पुरुष भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज निजी चिकित्सालय में किया गया। घटना के बाद विवादित स्थल पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रमना थाना के अलावे विशुनपुरा, श्रीबंशीधर नगर, मेराल थाना के साथ पुलिस लाइन से भी जवान को बुला लिया गया है।

गौरतलब है कि प्रेमनाथ उरांव वगैरह तथा हरिहर उरांव वगैरह में चल रहे केश नंबर 3/2023 में प्रेमनाथ उरांव के पक्ष में फैसला आने के बाद दखल-दहानी कराने प्रशासन गया था।

Garhwa Latest News Today