Monday, February 10, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरगढ़वापलामू प्रमंडल

गढ़वा: पुलिस ने पांच लाख के इनामी JJMP सबजोनल कमांडर को किया गिरफ्तार

गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने पांच लाख के इनामी उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर मनोज परहिया को गिरफ्तार कर लिया है। मनोज परहिया रमकंडा थाना क्षेत्र स्थित गौरियाकरम का रहने वाला है।

प्रेसवार्ता में रविवार को रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा को लगातार रमकंडा थाना क्षेत्र के पटसर, चेटे, सुली और गौरियाकरम के जंगलों में जेजेएमपी उग्रवादियों की आवाजाही की सूचना मिल रही थी। इस सूचना पर एसपी ने रंका एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

थाना प्रभारी ने बताया कि इसी क्रम में रविवार की अहले सुबह जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के एक सदस्य के चेटे-पटसर के जंगली इलाके में रुके होने की सूचना मिली। इस सूचना पर छापेमारी दल पटसर जंगल पहुंचा। पुलिस बल को आता देख उग्रवादियों ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने सबजोनल कमांडर मनोज परहिया को पकड़ लिया।

मनोज परहिया पहले टीएसपीसी उग्रवादी संगठन से जुड़ा था। वर्तमान में जेजेएमपी संगठन के लिए सब जोनल कमांडर के पद पर कार्यरत था।