Breaking :
||झारखंड: स्कूल भवन के निर्माण व मरम्मत कार्य में लगे अभियंताओं को 30 जून तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश, नहीं तो…||झारखंड की चार सीटों पर 63.14 फीसदी वोटिंग, सबसे ज्यादा सिंहभूम और सबसे कम पलामू में मतदान||पलामू में 59.99 फीसदी वोटिंग, नौ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद||कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज||पलामू में एकतरफा वोटिंग को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प||लातेहार की चुनावी सभा में मोदी पर जमकर बरसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे
Tuesday, May 14, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरगढ़वापलामू प्रमंडल

यहां देखें गढ़वा की दो अहम खबरें, युवक की संदेहास्पद मौत और कुएं में मिला युवक का शव

गढ़वा : गढ़वा में एक यवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। वह बांध के पास गंभीर रुप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। उसके युवक के जबड़े के नीचे गोली लगी थी।

घटना गढ़वा के लगमा गांव की है, जहां युवक घायल अवस्था में बांध किनारे पड़ा हुआ था। उसके जबड़े के नीचे गोली लगी हुई थी। युवक की पहचान सोनू ठाकुर 16 वर्ष के रूप में की गयी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटनास्थल से एक पिस्तौल भी मिला है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जा रहा है कि उसने पिस्तौल से आत्महत्या करने की कोशिश की है। परिजनों के अनुसार उसे किसी ने गोली मार कर पिस्तौल फेंक दी है, ताकि उसे आत्महत्या का रुप दे सके। पुलिस जांच कर रही है।

गढ़वा : गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के चिरोंजिया गांव के नजदीक एक कुएं में रविवार को युवकका शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार जब किसान कुएं में पटवन के लिए मोटर लगाने गया था। तब उसे कुएं में शव का पता चला।

कुएं में शव देखने के बाद उसने गांव के मुखिया को सूचना दी और मुखिया द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। उसके बाद सूचना मिलते हीं काफी संख्या में लोगों की भीड़ ईकट्ठी हो गयी। युवक की हत्या कर शव को गांव में फेकने का अनुमान लगाया जा रहा है। अबतक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।