Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
गढ़वापलामू प्रमंडल

गढ़वा में प्रखंड प्रमुख पद के लिए हो रहा वोट-ट्रेडिंग, दो लाख रुपये के साथ पांच गिरफ्तार

गढ़वा: जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद प्रखंड प्रमुख पद के लिए पैसे देकर पंचायत समिति सदस्यों के वोट खरीदे जा रहे हैं। पंचायत समिति सदस्य तारा देवी की शिकायत के बाद यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में शामिल 5 आरोपियों को 2 लाख 55 सौ रुपये और दो वाहनों के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार प्रखंड प्रमुख के चुनाव के लिए बड़े पैमाने पर खरीद-फरोख्त की जा रही है। पंचायत समिति के सदस्यों को मोटी रकम देकर मनचाहा मुखिया बनाने का खेल चल रहा है। इसी क्रम में पंचायत समिति की सदस्य तारा देवी को जबरदस्ती 99 हजार 500 रुपये दिए गए और वोट नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

तारा देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों अजय सिंह, विजय राम, शंभू पांडे, सुनील कुमार दुबे और जयप्रकाश मेहता को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके क्रेटा वाहन से एक लाख 55 सौ रुपये भी बरामद किए। तारा देवी ने पुलिस को दिए गए 99500 रुपये भी जबरन जमा करा दिए।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

इस संबंध में पुलिस निरीक्षक संजय खाखा ने बताया कि मुखिया बनाने के लिए बड़े पैमाने पर पैसे के लेन-देन का खुलासा हुआ है। सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपितों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके पास से 205000 की वसूली की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।