Breaking :
||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: यहां देखें बालूमाथ की छह अहम खबरें एक साथ

लातेहार : जिले के बालूमाथ प्रखंड को अगर सड़क हादसों का शहर कहा जाये तो इसमें कोई बुराई नहीं है। इस प्रखंड में शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब सड़क दुर्घटना नहीं होती हो। प्रखंड क्षेत्र में आये दिन किसी न किसी सड़क पर सड़क दुर्घटना होती रहती है। इन सड़क हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग विकलांग बनकर जिंदगी जीने को मजबूर हैं। इन सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में प्रखंड प्रशासन व पुलिस प्रशासन अब तक विफल रही है। या यूं कहें कि इन सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है।

लातेहार : बालूमाथ-पांकी मार्ग पर बालूमाथ थाना सीमा क्षेत्र से सटे हेरहंज थाना क्षेत्र के मासीलॉन्ग गांव के पास हुई बाइक दुर्घटना में तीन बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायलों में बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत घुटाम ग्राम निवासी रामधनी गंझू का पुत्र पिंटू गंझू, सावन गंझू का पुत्र संजय गंझू व बिजली गंझू का पुत्र सुनील गंझू शामिल है।

घायल युवकों को गांव के समाजसेवी मनोज गंझू, अरशद अंसारी व सद्दाम अंसारी के सहयोग से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार के द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया। लेकिन घायल पिंटू गंझू की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार घायल होकर हेरहंज से बालूमाथ के घुटाम ग्राम अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान वे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये।

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पागल कुत्ते का आतंक देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में बालूमाथ थाना क्षेत्र के धाधु पंचायत अंतर्गत दो अलग-अलग गांव में पागल कुत्ते ने दो लोगों को काटकर घायल कर दिया।

पहली घटना भैंसादोन ग्राम की है। जहां नीरज यादव के 6 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार को पैर में काट कर घायल कर दिया। जबकि इसी पंचायत अंतर्गत खरटिया टोला में हरि गोविंद प्रजापति के पुत्र अशोक प्रजापति को भी हाथ और पैर में काटकर घायल कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों घायल अपने घर के बाहर बैठे हुए थे इसी दौरान पागल कुत्ते ने दौड़ा कर काट लिया। दोनों ही घायलों को उनके परिजनों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने उनका इलाज किया।

लातेहार : लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर आज बालूमाथ प्रखंड के भगेया पंचायत अंतर्गत ओकेया ग्राम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बालूमाथ प्रखंड भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गंगेश्वर यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित लोगों को लक्ष्मी पूजा की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष के द्वारा मुख्य अतिथि गंगेश्वर यादव व सभी मंचासिन गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कई मनमोहक गीत प्रस्तुत किये गये जो काफी सराहनीय रहा। इस दौरान विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस मौके पर लक्ष्मी पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष यादव, सचिव दीपेश यादव, उपाध्यक्ष सतेंद्र साव, उप सचिव आशुतोष पाठक, कोषाध्यक्ष सुनील यादव, सदस्य प्रमोद साव, विनय यादव, आकाश साहू, सत्यदेव पाठक, संजय साव, विश्वनाथ यादव, ब्रह्मदेव यादव, आदित्य गोप, विनय यादव, कौशल यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

लातेहार : अंधकार से उजाले की ओर ले जाने वाला दीपों का त्योहार दीपावली बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। इससे पहले शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर लोगों ने अपने-अपने घरों के लिए नयी-नयी सामग्रियों की खरीदारी की। इसके बाद शनिवार की शाम लोगों ने अपनी-अपनी घरों के बाहर देव दीप जलाये और रविवार को दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।

दीपावली के त्यौहार को लेकर लोगों ने अपने-अपने घर के बाहर के साथ-साथ अंदर में दीपक जलाए और मनोकामना के लिए पूजा अर्चना की l इस दौरान विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान के साथ-साथ घरों में भी भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना किया गया और लोगों के बीच प्रसाद वितरित किए lवहीं त्यौहार को लेकर बच्चों और युवाओं में काफी उत्साह का माहौल देखीं गई और उन्हें काफी मात्रा में आतिशबाजी करते देखा गया l इस त्योहार के दौरान कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और इस प्रकार मालूमात प्रखंड क्षेत्र में शांति और स्वादपूर्ण वातावरण में दीपावली का त्योहार धूमधाम के साथ संपन्न हो गया l

लातेहार : सोमवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित कसियाडीह मोहल्ले में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गायत्री मंत्र विधि के द्वारा गो पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को गौ की महिमा के बारे में बताया गया साथ ही गौ सेवा से होने वाले लाभों के बारे में भी चर्चा की गयी।

इस मौके पर बालक महतो, महानंद कुशवाहा, संजय कुशवाहा, आनंदी प्रसाद गुप्ता, प्रेम शर्मा, गोलू साहू, पारो देवी, गीता रानी, प्रतिक राज, प्रभाकर राज, श्रेयांश राज, प्रमोद साहू, परी कुमारी समेत कई लोगों ने उपस्थित रहकर सक्रिय भूमिका निभायी।

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड के मुरपा गांव पहुंचकर बालूमाथ प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने एक सड़क हादसे में मारे गये मृतक के परिजनों को अनाज देकर सहयोग किया है।

मालूम हो के पिछले सप्ताह रांची जिले के मुड़मा में आयोजित जतरा मेला देख कर घर लौट रहे प्रेम यादव के 23 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत यादव उर्फ टिंकू यादव की मौत मैक्लुस्कीगंज के पास हुए सड़क हादसे में हो गयी थी। मृतक अपने पीछे माता-पिता के साथ पत्नी और छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बालूमाथ भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा पीड़ित परिवार के घर पहुंच गहरी शोक व्यक्त की। उन्होंने अपनी सहानभूति जताते हुए मृतक के परिजनों को 50 किलोग्राम चावल व आटा सहयोग स्वरूप देते हुए भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने कहा की इस विपत्ति की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार आपके साथ है। मौके पर त्रिवेणी सिंह यादव, ब्रह्मदेव यादव, नरेश यादव, अर्जुन साहू, संतु भगत, संतोष यादव, आदित्य यादव, विष्णु देव कुमार यादव समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Balumath Latehar Latest News