Breaking :
||Video: ED की दबिश, मंत्री आलमगीर के PS के नौकर के घर से मिला नोटों का ढेर||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा||फिर झारखंड आयेंगे पीएम मोदी, चतरा के सिमरिया में 12 और बिरनी में 16 मई को करेंगे जनसभा||रांची लोकसभा: सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय कल करेंगी नामांकन||रांची: BSNL हेड ऑफिस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
Monday, May 6, 2024
पलामू प्रमंडल

गढ़वा: UP जा रही बारातियों से भरी बस पलटी, 45 घायल

Garhwa Bus Accident

गढ़वा : बारातियों से भरी निखिल यात्री बस रमना-दंडई मुख्य मार्ग पर बिछुलिया घाट पहाड़ी शिव मंदिर के पास पलट गई। बस हादसे में एक ही परिवार के कई सदस्यों समेत 45 यात्री घायल हो गए। तीन यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाराती बस यूपी के डंडई से दिलदार नगर जा रही थी। हादसे के बाद शादी टाल दी गई है।

जानकारी के अनुसार डंडई निवासी अशोक साह की बेटी की शादी उत्तर प्रदेश के दिलदार नगर में होने वाली थी. निखिल बस में सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने दिलदार नगर जा रहे थे। सुबह पहाड़ी शिव मंदिर के पास से गुजरते समय बस अनियंत्रित होकर पांच फीट गड्ढे में गिर गई। इससे बस में सवार अधिकतर लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से बस का बाहरी शीशा तोड़ कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया. इसके बाद 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया। एंबुलेंस की मदद से सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद चालक व उप चालक दोनों फरार हो गए।

दुर्घटना में घायल हुए यात्री

घायलों में गढ़वा जिले के डंडई गांव निवासी अशोक प्रसाद की बेटी शिवा रानी और प्रियंका, उनकी पत्नी पार्वती देवी, पुत्र दिवाकर कुमार, अभिषेक कुमार, प्रतिमा कुमारी, सोनी कुमारी, खुशबू कुमारी, पूजा कुमारी, दिनेश कुमार, लवाही गांव की मीरा देवी और उसकी पुत्री काजल कुमारी, करके गांव निवासी सुरेंद्र शाह और उसकी पत्नी पूनम देवी, पुत्र सत्यम कुमार, रितिक कुमार, पुत्री प्रतिज्ञा कुमारी, पत्नी इंदू देवी, छत्तीसगढ़ के खम्हारिया गांव निवासी अर्चना देवी और उसका पुत्र अमन कुमार, उर्मिला देवी, बिहार के कैमूर जिले के सीकरी गांव निवासी कुंती देवी, उर्मिला देवी और उसका पुत्र अमित कुमार, पंकज कुमार, चिनियां थाना क्षेत्र के राजवबांस गांव निवासी रिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, भोला शाह की पत्नी सोना देवी, डोल गांव निवासी विजय प्रसाद साह, श्यामलाल, गढ़वा शहर के मालती देवी उसका पुत्र भोलू कुमार आदि के नाम शामिल हैं।

घायलों में शिवा रानी और प्रियंका को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Garhwa Bus Accident