Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में 15 दिसंबर से होगी किसानों से धान की सरकारी खरीद

रांची : राज्य सरकार इस साल खरीफ मौसम में उत्पादित धान की सरकारी खरीद 15 दिसंबर से शुरू करेगी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग लैम्प्स और पैक्स के माध्यम से होने वाली धान खरीद की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग जिलास्तर पर लैम्प्स की वर्तमान स्थिति से संबंधित रिपोर्ट सहकारिता विभाग को सौंपेगा। इसके बाद सरकार धान खरीद (अधिप्राप्ति) केन्द्रों की संख्या को अंतिम रूप प्रदान करेगी।। हर साल किसानों को सरकारी समर्थन मूल्य के आधार पर धान का भुगतान किया जाता है। अभी सरकारी दर 2050 रुपये प्रति क्विंटल है। किसानों का कहना है कि खुले में धान का मूल्य ज्यादा है। विभागीय मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव सर्मथन मूल्य के मुद्दे पर माथापच्ची कर रहे हैं।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत का कहना है कि संभावना है कि रांची में पिछले साल की तरह इस बार भी 75000 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य तय होगा। किसानों पर इस बार मौसम की मार पड़ी है। कम वर्षा के कारण इस बार धान की बुआई अपेक्षा अनुरूप नहीं हुई। अगस्त तक करीब 46 प्रतिशत धान की बुआई राज्य में हुई थी।

Jharkhand Government procurement paddy