Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पूरे परिवार को गोली मारने की दी थी धमकी

पलामू : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस की ओर से की गयी कार्रवाई में आरोपी को चार दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र का है। इस सिलसिले में ओरिया गांव निवासी आरोपी विष्णु कुमार (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना 1 दिसंबर की है। इस संबंध में सोमवार को लेस्लीगंज थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। लड़की के पिता ने केस दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई की गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जा रहा है कि 1 दिसंबर को बच्ची के माता-पिता खेत में काम करने गये थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी जबरन लड़की के घर में घुस गया और उसके साथ रेप किया । जब लड़की ने शोर मचाया तो उसने उसका मुंह बंद कर दिया और कहा कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसके पूरे परिवार को गोली मार देगा। घटना के बाद बच्ची डरी हुई रही, लेकिन बाद में उसने मामले की जानकारी परिजनों को दी।