Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: आपात स्थिति में ‘शक्ति’ एप के जरिये महिलायें दर्ज करा सकती हैं शिकायत, महिलाओं के लिए है कारगर

लातेहार : महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए झारखंड पुलिस ने ‘शक्ति’ ऐप लॉन्च किया है। अगर महिलाएं किसी मुसीबत में हैं तो वे इस ऐप के जरिये सीधे पुलिस को जानकारी दे सकती हैं। इस ऐप को आज लातेहार में लॉन्च किया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि ‘शक्ति’ ऐप महिलाओं की सुरक्षा के लिए झारखंड पुलिस की एक पहल है। यह एक एंड्रॉइड एप्लिकेशन है, इस एप्लिकेशन की मदद से महिलायें मुसीबत में होने की जानकारी सीधे पुलिस कंट्रोल रूम को भेज सकती हैं। महिलायें शक्ति एप पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

एसपी ने कहा कि महिला उत्पीड़न रोकने के लिए यह ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद मोबाइल में सिर्फ एक ही विकल्प आता है। जैसे ही वे उस विकल्प को छूते हैं, उनकी शिकायत दर्ज हो जाती है। कई बार महिलायें कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं होती हैं, ऐसे में हेल्प ऑप्शन को छूने मात्र से उनकी शिकायत दर्ज हो जाती है।

एसपी ने बताया कि एप डाउनलोड करते समय सारी जानकारी ले ली जाती है। इस कारण विकल्प पर टच करते ही उक्त महिला का नाम व पता आसानी से पता चल जाता है। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के लिए काफी कारगर है। दोनों ऐप्स को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Latehar ‘Shakti’ app Women