Breaking :
||झारखंड में पांचवें चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, आचार संहिता उल्लंघन के सात मामले दर्ज||लातेहार में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न, 65.24 फीसदी वोटिंग||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश
Tuesday, May 21, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

21 दिसंबर को सभी जिलों में हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन

रांची : देश भाजपा ने राज्य में व्याप्त सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था और संवैधानिक संकट के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर 21 दिसंबर को पार्टी ने सभी जिलों में हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन का निर्णय लिया है।

प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि सभी जिलों में हजारों की संख्या में आम जनता एवं भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होंगे। राज्यपाल के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर राज्य सरकार की बर्खास्तगी की मांग की जायेगी।

Jharkhand BJP protest against Hemant government