Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

बारियातू में करंट लगने से महिला गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

लातेहार : जिले के बारियातू थाना क्षेत्र के जबरा ग्राम में गुरुवार को करंट लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला की पहचान ग्राम निवासी राजेंद्र प्रजापति की पत्नी देवंती देवी के रूप में हुई है।

महिला को गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर अलीशा टोप्पो एवं डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने घायल महिला की स्थिति को गंभीर और चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने घर में वाटर हीटर से पानी गर्म कर रही थी। इसी दौरान वाटर हीटर के तार में अचानक करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में वह आ गयी। इस हादसे में उसका बाया हाथ झुलस गया है। फिलहाल महिला की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है।