Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: अनाज उतारते समय ट्रक से कुचलकर मजदूर की मौत, कामकाज ठप, एफसीआई गोदाम पर मजदूरों ने किया हंगामा

पलामू : भारतीय खाद्य निगम, खाद्य संग्रह भंडारण डालटनगंज में खाद्यान्न उतारने के दौरान ट्रक से दबकर 35 वर्षीय ठेका मजदूर की मौत हो गयी। घटना के बाद साथी मजदूरों ने कामकाज ठप कर दिया। लोडिंग-अनलोडिंग कार्य बंद हैं। सारे मजदूर गोदाम परिसर में ही धरना दे रहे हैं। साथ ही मुआवजा सहित अन्य मांगों को पूरा नहीं करने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

इस सिलसिले में मजदूरों ने खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव के नाम आवेदन उनके प्रतिनिधि रुद्र शुक्ला को सौंपा है। मजदूरों से बात करते हुए मंत्री प्रतिनिधि रुद्र शुक्ला ने कहा कि उनके साथ पूरा न्याय होगा। मृत मजदूर के आश्रित को हर संभव सरकारी मदद दिलायी जायेगी।

एफसीआई मजदूरों के अनुसार शुक्रवार सुबह में गैंग नंबर-दो में ठेका मजदूर ईश्वरी यादव खाद्यान्न उतार रहा था। बोरा उठाने के दौरान बैक में आ रहे दूसरे ट्रक (बीआर 15 जी 5904) से दब गया। आनन-फानन में साथी मजदूर उसे लेकर एमआरएमसीएच पहुंचे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद गोदाम के मजदूर भड़क गये और धरना-प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस पहुंची और ट्रक को जब्त लिया। साथ ही एमआरएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराया। मजदूर ईश्वरी यादव रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार का रहने वाला था। उसके चार बच्चे हैं। तीन लड़का एक लड़की। वर्ष 2016 से ईश्वरी यादव एफसीआई में मजदूरी कर रहा था।

एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

घटना के बाद धरना दे रहे एफसीआई के मजदूरों ने ईश्वरी यादव के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा और उसके परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी, सभी कार्यरत श्रमिक का इंश्योरेंस करने आदि शामिल हैं। मजदूर संतोष यादव, प्रदीप यादव, नंदलाल राम, विनय कुमार, हरेन्द्र बैठा, संजय बैठा, रामसुंदर बैठा, संतोष कुमार यादव, विक्रम सिंह, रविन्द्र यादव, आकाश कुमार, नरेश राम, राहुल कुमार सिंह सहित करीब 33 मजदूरों ने ठेकेदार से सभी मांग की। साथ ही कहा कि सभी श्रमिक मां तारा ट्रांसपोर्ट कंपनी के अधीन कार्यरत हैं और इसके ठेकेदार संजय शर्मा है। ठेकेदार के मौके पर नहीं आने के कारण मजदूरों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

गौरतलब है कि एफसीआई गोदाम में साढे़ तीन सौ मजदूर कार्यरत हैं।

Palamu Accident News Today