Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो सहोदर भाई घायल, एक रिम्स रेफर

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के दिरीदाग गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो सहोदर भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी गांव निवासी दिनेश सिंह के पुत्र विक्रम सिंह और जयंत सिंह शामिल हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

हीरो बाइक कंपनी में क्लर्क के पद पर कार्यरत दोनों भाई हेरहंज से फाइनेंस पर ली गयी बाइक की ईएमआई वसूलने दिरीदाग गांव जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी सीधी टक्कर हो गयी। जिसमें दोनों घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ अमरनाथ प्रसाद ने घायल विक्रम सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

इस दुर्घटना में घायल हुए विक्रम सिंह का एक हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और उनके शरीर पर कई जगहों पर अंदरूनी चोटें आयी हैं, जबकि जयंत सिंह को आंशिक चोटें आयी हैं।

Balumath Latehar Latest News