Breaking :
||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका
Monday, April 29, 2024
पलामूपलामू प्रमंडलसतबरवा

सतबरवा: आपसी विवाद में धारदार हथियार से हमला, दो जख्मी

पलामू : सतबरवा थाना क्षेत्र के ताबर गांव में दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आयी हैं। शनिवार को दोनों पीड़ितों ने सतबरवा थाने में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। हमले का आरोप गांव के ही दो सगे भाइयों पर लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह काजिम मियां (30) अपनी निजी जमीन पर शौचालय का निर्माण करा रहा था। इसी बीच उसी गांव के दो सगे भाई अब्दुल हक उर्फ राबो और सईदुल हसन दोनों भाई पिता स्वर्गीय अली हसन गाली-गलौज करते हुए निर्माणाधीन शौचालय के पास पहुंचे और दीवार गिरा दी। इस दौरान एक भाई ने काजिम मियां के सिर पर गड़ासा नामक धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आये जान मोहम्मद मियां (28) को भी सिर पर वार कर घायल कर दिया गया। दोनों का तुम्बागाड़ा के नवजीवन अस्पताल में प्राथमिक इलाज किया गया।

Satbarwa Palamu Latest News