Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

भारत में सदियों से रही है वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वधर्म समभाव की भावना : राज्यपाल

रांची : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि हमारे देश के विभिन्न प्रांतों का अपना गौरवशाली इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत रही है। विविधता में एकता ही हमारी शक्ति है। हम एक हैं और एक रहेंगे। उत्तर प्रदेश में राम जन्मभूमि है, कृष्ण जन्मभूमि है एवं काशी भी है। गंगा, यमुना एवं सरस्वती का संगम भी यही प्रयागराज में है।

राज्यपाल ने कहा कि भारत में वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वधर्म समभाव की भावना सदियों से रही है। यह भावना हमारे स्थापत्य कला में झलकती है। ताजमहल के स्थापत्य कला का स्थान पूरे विश्व में अप्रतिम है। अयोध्या के राम मंदिर का स्थापत्य कला भी अद्वितीय है। राज्यपाल बुधवार को राजभवन में संयुक्त रूप से आयोजित उत्तर प्रदेश, दादरा, नगर हवेली और दमन एवं दीव के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री वाराणसी से सांसद हैं। उनके नेतृत्व में हम सभी भारतवासियों का आत्मसम्मान बढ़ा है। वाराणसी को धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र के रूप जाना जाता है। उत्तर प्रदेश विलक्षण प्रतिभाओं की भी भूमि है। विगत दिनों विकास की गति यहां काफी तेज हुई है। कुशल राजनीतिक नेतृत्व, प्रशासन एवं जनता यदि साथ मिलकर कार्य करे तो विकास की गति द्विगुणित हो जाती है।

इस अवसर पर लोक गीत और लोक नृत्य की भी प्रस्तुति की गयी।

Jharkhand Breaking News Today