Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

ED की कार्रवाई के खिलाफ झामुमो का आक्रोश मार्च, कहा- केंद्र सरकार के इशारे पर सरकार को बेवजह किया जा रहा परेशान

रांची : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रविवार को मोरहाबादी से आक्रोश मार्च जिलाध्यक्ष मुशताक आलम के नेतृत्व में निकाला। जुलूस उपायुक्त आवास, सैनिक चौक, कचहरी चौक होते हुए राजभवन पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया।

मौके पर रांची जिला अध्यक्ष मुशताक आलम ने कहा कि ईडी ने बार-बार समन भेज कर मुख्यमंत्री को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। विकास में बाधा उत्पन्न कर रही है। यदि कोई बात थी किसी तरह का प्रश्न था तो 20 जनवरी को क्यों नही पूछी। इससे साफ जाहिर होता है कि इनकी मंशा साफ नहीं है। कहीं न कहीं केंद्र सरकार के इशारे पर बेवजह परेशान करने, लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को अपदस्थ करने की साजिश है। इसके विरोध में हम तमाम कार्यकर्ता सड़क पर हैं और लागातार सड़क पर रहेंगे।

मार्च में गुमला के विधायक भूषण तिर्की सहित रांची, लोहरदगा, गुमला, लातेहार सहित अन्य जिलों के झामुमो कार्यकर्ता और नेता शामिल थे।

JMM Protest against ED