Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

विधायक लोबिन हेंब्रम चंपई सरकार के समर्थन में करेंगे वोट

रांची : फ्लोर टेस्ट से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक लोबिन हेंब्रम की नाराजगी की चल रही खबरों के बीच उन्होंने चंपई सोरेन सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया है। लोबिन ने रांची स्थित आवासीय परिसर में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने चंपई सोरेन सरकार के गठन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस सरकार को मेरा समर्थन रहेगा।

लोबिन हेंब्रम के इस एलान से झारखंड विधानसभा में विश्वास मत से पहले चंपई सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, उन्हाेंने सरकार के सामने कई मुद्दे भी रखे हैं। लोबिन ने कहा कि झारखंड में शराबबंदी होनी चाहिए। गुरुजी सारे मजहब के लोगों को शराब से दूर रहने की नसीहत देते रहे हैं। लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि पेसा एक्ट झारखंडियों का मूल कवच है। इसे भी लागू किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एसपीटी और सीएनटी लागू नहीं हो सका। झारखंड में आज इसे ताक में रखकर जमीन का अधिग्रहण हो रहा है। ग्रामसभा के बगैर शेड्यूल एरिया में खदान चल रहे हैं। जमीन का अधिग्रहण भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में विस्थापन आयोग का गठन हो। साथ ही आदिवासी-मूलवासी की जमीन की खरीद-बिक्री मामलों के लिए स्पेशल कोर्ट बनाने की भी मांग की है।

गौरतलब है कि झामुमो से नाराज चल रहे लोबिन हेंब्रम पार्टी से नाता तोड़ लेने की धमकी दे चुके थे।

इससे पहले विधायक लोबिन हेंब्रम ने रविवार को पार्टी प्रमुख और सांसद शिबू सोरेन से उनके मोरहाबादी स्थित आवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई।

Lobin Hembram support Champai government