Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों ने परमवीर अल्बर्ट एक्का के गांव में प्रधानमंत्री को आने का दिया आमंत्रण

रांची : झारखंड के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अल्बर्ट एक्का के जन्मदिन के अवसर पर परमवीर अल्बर्ट एक्का के गांव आने का आमंत्रण दिया।

परमवीर अल्बर्ट एक्का गौरव रक्षा सम्मान समिति ने शुक्रवार को चेंबर भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में चैंबर अध्यक्ष सह समिति के मुख्य संरक्षक किशोर मंत्री ने कहा कि मैं खुद गुमला जिले से संबंधित हूं और जारी क्षेत्र से मेरा लगाव रहा है। मैंने पहले भी छोटे मोटे आयोजन वहां किये हैं। अब इस समिति की ईच्छानुसार अल्बर्ट एक्का के व्यक्तित्व को देश के जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। साथ ही जारी गांव जो आज विकास से काफी दूर है, आम सुविधाएं जैसे सडक, बिजली, खेल मैदान, विद्यालय और सबसे जरूरी अस्पताल जैसी सुविधाएं उस क्षेत्र में नहीं है। इससे काफी परेशानी का सामना वहां आज भी लोगों को करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में चैंबर ऑफ कॉमर्स भी अपना योगदान देने के लिए तैयार है।

इस दौरान राष्ट्रमंडल खेल के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाडी लवली चौबे ने कहा कि युवा के अंदर यदि देशभक्ति की भावना आयेगी तो वे देश के लिए सदैव खडे रहेंगे। अल्बर्ट एक्का ने भारतीय सीमा पर पाकिस्तान को मुंहतोड जवाब देते हुए अपने प्राणों की आहूती दी है, ऐसी त्याग की भावना भारतीय युवाओं में जागृत करना बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री अक्सर अपनी महत्वपूर्ण त्यौहार सैनिकों के साथ बॉर्डर पर मनाते आये हैं, ऐसे में हमें पूर्ण विश्वास है कि इस वीर शहीद के जन्मदिन के अवसर पर आने से युवाओं के अंदर देशभक्ति का भाव बढ़ेगा।

झारखंड जिमनास्टिक एसोसिएशन के सचिव निशिकांत पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री के आने से युवा खिलाडियों में नई उर्जा का संचार होगा। जिस प्रकार सैनिक बॉर्डर पर लडते हैं वैसे खिलाडी मैदान पर लडते हैं। हम लगभग एक जैसे हैं। हम सभी इस कार्यक्रम में अपनी पूर्ण सहभागिता देगे और अधिक से अधिक खिलाडियों और युवाओं को इस कार्यक्रम से जुडने का आग्रह करते हैं।

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग एथलीट अंसुता टोप्पो ने कहा कि इस समिति के अध्यक्ष ने बुरे समय में मेरी मदद करके मुझे मेडल जीताने में अपना योगदान दिया था। जिसका प्रकाशन आज राशि सिंह सेवक संघ के मुख्य पत्र में भी उल्लेखित है। इस कारण मैं विदेषी जमीन पर तिरंगा लहरा सकी थी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरे गांव का इस समिति के सभी लोग मिलकर विकास की मुख्य धारा से जोडेंगे।

डॉ अटल पांडे ने कहा कि परमवीर अल्बर्ट एक्का मात्र 29 वर्ष की उम्र में देश के लिए परमगति को प्राप्त हो गये, ऐसे समय जब युवा अपना कैरियर शुरू करने की सोचता है। धुंधली हो रही परमवीर की छवि को परमवीर अल्बर्ट एक्का गौरव रक्षा सम्मान समिति चमकाने का कार्य करेगी। झारखण्ड के हर युवा, जनजाति, आम लोगों तक उनकी वीरता की गाथा के साथ कैसे मुश्किलों से निकलकर देश के दुश्मनों से लड़ा जा सकता है, ऐसी प्रेरणा लोगों को देने का काम करेंगे।

मनोहर टोपनो ने विंसेंट एक्का का समर्थन किया और प्रधानमंत्री को गांव आने का आमंत्रण दिया।

तीरंदाजी में प्रतिनिधित्व कर चुकी चंदा बढ़ाईक ने जमीन से जुड़े लोगों के साथ सही सलूक करे सरकार इस विषय पर बात कही तथा अल्बर्ट एक्का के गांव आने का सभी को निमंत्रण दिया। यह उसी के गांव की रहने वाली हैं।

अंतरराष्ट्रीय लेवल 1 वॉलीबॉल कोच प्रवीण मिश्रा ने कहां की परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का के नाम पर झारखंड के सभी प्रखंडों में खेल स्टेडियम का निर्माण हो। जिसपर उनकी वीरगाथा अंकित हो। साथ ही शहीद वीर जवान के नाम से खेल पुरस्कार खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य एवं अर्जुन अवार्ड की तर्ज पर झारखंड में भी पुरस्कार प्रदान किया जाये।

प्रेस वार्ता को झारखण्ड ओलंपियन और वरीष्ठ हॉकी अंतर्राष्ट्रीय लॉनबॉल खिलाडी सुनिल बहादुर, चंदा बडाइक आदि लोगों ने संबोधित करते हुए आमजनों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। प्रेस वार्ता को सफल बनाने में झारखण्ड चैंबर के उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव परेश गट्टानी, सह सचिव शैलेस अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य नवजोत अलंग, आईटी उप समिति के चेयरमेन एवं कार्यक्रम संयोजक मनोज मिश्रा, स्पोर्ट्स उप समिति के चेयरमेन विकास झांझरिया, संतोष अग्रवाल, मुख्य संयोजक स्वामी दिव्यज्ञान, राजीव प्रकाश चौधरी आदि लोगों ने सहयोग किया।

Players invite Prime Minister Albert Ekka village