Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री के पर्स से लाखों के गहने गायब, गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार, फेरी कर सामान बेचने की आड़ में चला रहे थे गिरोह

पलामू : डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर चोपन-गोमो पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री के पर्स से आठ लाख रुपये के आभूषण गायब हो गये। महिला द्वारा इस संबंध में रेलवे स्टेशन पुलिस (जीआरपी), डाल्टनगंज में मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्टेशन परिसर से बिहार के एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महिला चोर और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपी चोर को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के गुरहा भरतपुर निवासी बब्लू कुमार सिंह की 35 वर्षीय पत्नी नमिता देवी अपने पति और बच्चों के साथ 12 दिसंबर को रामगढ़ जाने के लिए डालटनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर चोपन-गोमो ट्रेन पर चढ़ रही थी। इसी क्रम में उसके पर्स से लाखों के आभूषण से भरा बक्सा गायब कर दिया गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि पारो देवी, नमिता देवी नामक महिला के पर्स से आभूषण गायब किया था। सीसीटीवी फुटेज में महिला के साथ मौजूद गिरोह के अन्य सदस्य भी नजर आये।

अनुसंधान के दौरान गिरोह के शातिर चोर विपीन कुमार मंडल उर्फ कैला को गुरुवार को स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान बिहार के मुंगेर जिले के बलियारपुर पड़ैया निवासी के रूप में की गयी। पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि उसके गिरोह में 6-7 लोग हैं। इनका गिरोह शाहपुर में धर्मेंद्र जयसवाल पिता सत्यनारायण जयसवाल के किराये के मकान में रहता था। फेरी कर सामान बेचने की आड़ में ये ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। विपिन के पकड़े जाने के बाद उसके गिरोह के बाकी सदस्य किराये के मकान से भाग गये।

जीआरपी थाना प्रभारी अशोक राम ने शुक्रवार को बताया कि महिला का आभूषण से भरा बक्सा गायब हो गया है, जिसमें हार, चेन, झुमका, कंगन, अंगूठी, मंगलसूत्र आदि थे। करीब 8 लाख रुपये के आभूषण गायब होने की बात बतायी गयी है। उन्होंने बताया कि बिहार के मुंगेर और खगड़िया इलाके के लोग फेरी कर सामान बेचने के बहाने डालटनगंज और आसपास के इलाकों में किराये के मकान में रहते हैं और फिर ट्रेनों में चोरी करते हैं।

Palamu Latest News Today