Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

16 फरवरी को होगा चंपाई सोरेन कैबिनेट का विस्तार, कई मंत्रियों की जायेगी कुर्सी, इन चेहरों की चर्चा

रांची : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार 16 फरवरी को दोपहर तीन बजे होगा। राजभवन ने बुधवार को यह जानकारी दी।

5 फरवरी को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद 8 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की तैयारी थी, लेकिन अब समय बदल दिया गया है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राजभवन से तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था। अब यह शपथ ग्रहण समारोह 16 फरवरी को होगा।

बताया गया है कि मंत्री पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह, बेरमो विधायक जयमंगल सिंह अनुप, महगामा विधायक दीपिका सिंह पांडे और झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह हैं। इन छह दावेदारों में से तीन नामों पर मुहर लगनी है।

लंबे समय से कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को बदलने की चर्चा चल रही थी। अब ये बदलाव देखने को मिल सकता है। जिन मंत्रियों को अपना पद गंवाना पड़ सकता है उनमें वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख शामिल हैं। इस बार कांग्रेस अपने कोटे से पिछले चार साल से खाली पड़े 12वें मंत्री पद को भी भर सकती है।

फिलहाल चंपाइ सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में सोरेन परिवार से कोई भी शामिल नहीं है। मंत्रिपरिषद के गठन के दौरान सोरेन परिवार के एक सदस्य को शामिल किया जायेगा, जिसमें जामा विधायक सीता सोरेन, दुमका विधायक बसंत सोरेन में से किसी एक को मंत्री या उप मुख्यमंत्री बनना है। साथ ही झामुमो के सबसे करीबी गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को भी मंत्री बनाने की चर्चा चल रही है।

Champai Soren Cabinet News