Breaking :
||झारखंड में पांचवें चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, आचार संहिता उल्लंघन के सात मामले दर्ज||लातेहार में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न, 65.24 फीसदी वोटिंग||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश
Tuesday, May 21, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने की मुलाकात, सीट बंटवारे पर हुई चर्चा

रांची : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके निवास पर झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने रविवार को दिल्ली में मुलाकात की। खड़गे ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन और झारखंड के नेताओं के साथ मिलकर हमने तानाशाही सरकार से लड़ने का संकल्प लिया। हम झारखंड में प्रगतिशील जनकल्याणकारी पर सामाजिक न्याय की यात्रा जारी रखेंगे।

CM Champai Soren Congress
CM Champai Soren Congress

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य में चल रहे जनकल्याणकारी योजनाओं, आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप ,संवर्धन योजना, फुलो- झानो आशीर्वाद योजना, साइकिल के लिए डीबीटी, सामुदायिक और व्यक्तिगत वन पट्टा, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, केसीसी योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की जानकारी दी।

इस दौरान कांग्रेस के झारखंड के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झामुमो के विनोद पांडे, सुप्रिया भट्टाचार्य और सुदीव्य सोनू ने भी शिष्टाचार मुलाकात की।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग को लेकर एलायंस कमेटी के बीच काफी सकारात्मक बातचीत हुई। बैठक में सभी सीट पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। आने वाले दिनों में सीट शेयरिंग की घोषणा जल्द होगी। एलायंस कमेटी आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और गठबंधन के सभी नेता कार्यकर्ता एकजुट का परिचय देते हुए सभी 14 के 14 सीट पर जीत दर्ज करेंगे।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद, झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झामुमो के सुदीव्य सोनू सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद पांडे सहित अन्य शामिल थे।

CM Champai Soren Congress