Breaking :
||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज||गढ़वा: पत्नी की पीट-पीटकर हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, जेल||पलामू: कुएं में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका||गढ़वा: खुद को PWD कर्मचारी बताकर ज्वैलर्स की दुकान से डेढ़ लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार||सावधान! झारखंड में 18 मई से फिर बढ़ेगी हीट वेब से परेशानी, येलो अलर्ट जारी||लातेहार: चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, गाड़ी जमा नहीं करने वाले वाहन मालिकों पर भी कार्रवाई||झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार, कैश बरामदगी मामले में ED ने किया गिरफ्तार||खौफ का साम्राज्य खत्म, बूढ़ा पहाड़ पर मतदान कराकर लौटीं पोलिंग पार्टियां||झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग||गुमला: शादी समारोह में शामिल होने गयी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Thursday, May 16, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: बाइक सवार अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली, पत्नी ने गोतिया परिवार पर लगाया आरोप

पलामू : जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराधियों ने बाइक से ओवरटेक कर एक व्यवसायी पर फायरिंग कर दी। गोली व्यवसायी की जांघ में लगी। छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर है।

व्यवसायी की पहचान नौडीहा बाजार निवासी 35 वर्षीय संतोष गुप्ता के रूप में की गयी है। घटना रामसडया गांव जाने के क्रम में बालीटाड़ में घटी। घटना के पीछे व्यापारिक विवाद सामने आया है। व्यवसायी की पत्नी ने व्यवसायिक विवाद को लेकर गोतिया परिवार पर गोली मारने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि मोटरसाइकिल को ओवरटेक करने और उसके पति को जान से मारने की नियत से गोली चलायी गयी थी लेकिन सौभाग्य से उनकी जान बच गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एमआरएमसीएच में इलाजरत संतोष ने बताया कि अचानक गोली चल गयी। उसने देखा कि उसकी जांघ से खून निकल रहा है। इसकी जानकारी परिजनों को दी। संतोष गुप्ता ने बताया कि रामजी साव के परिवार से विवाद चल रहा है। आशंका जतायी जा रही है कि इसी कारण से उसे जान से मारने के लिए गोली मारी गयी है।

थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गोली किसने चलायी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि व्यवसायी की पत्नी के आरोप की भी जांच की जा रही है।

Palamu Latest Crime News