Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

लोकसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने में जुटी झारखंड पुलिस, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं

रांची : लोकसभा चुनाव को पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए झारखंड पुलिस भी तैयारियों में जुट गयी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नक्सल अभियान, लंबित वारंट, कुर्की का निष्पादन के साथ साथ आपराधिक तत्वों के निरोधात्मक कार्रवाई भी शुरू की गयी। साथ ही इस बार पूर्व के चुनावों में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वाले भी पुलिस के राडार पर हैं।

झारखंड में चार चरणों में मतदान होना है। सुरक्षित और फेयर मतदान के करवाने के लिए झारखंड पुलिस हर इंतजाम करने में जुटी हुई। इस बार वैसे तत्व जो पूर्व के चुनावों में गड़बड़ी करते हुए चिन्हित हुए थे वे भी पुलिस के राडार पर हैं। झारखंड पुलिस के आईजी अभियान सह स्टेट पुलिस नोडल पदाधिकारी अमोल वी होमकर ने जिलों के एसपी को निर्देश दिया कि वे पूर्व के चुनावों में गड़बड़ी करने वाले तत्वों को भी चिन्हित करें। इनमें यदि कोई वारंटी है या फरार चल रहा तो उन पर कानूनी कार्रवाई करें। सभी थानों में ऐसे तत्वों की सूची भी तैयार करा कर रखें, ताकि उनपर नजर रखी जा सके।

आईजी होमकर ने निर्देश दिया है कि हिस्ट्रीशीटरों को चिन्हित कर कार्रवाई करें। इसके साथ लंबित वारंट, कुर्की का निष्पादन, निरोधात्मक कार्रवाई भी की जाये। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिया है कि सक्रिय अपराधियों के साथ उग्रवादियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करें।

कुछ तत्व चुनावों के समय गड़बड़ी फैलाने और अफवाह के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग करते हैं। ऐसे में पुलिस अफसरों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सशक्त करें। लोकसभा चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों के द्वारा व्हाट्सएप, ट्वीटर, फेसबुक पर अराजकता नहीं फैलायी जा सके, इसके लिए निगरानी बेहद कड़ी करने को कहा गया है। साथ ही जिलों के एसपी को निर्देश दिया कि इन विषयों के लिए अलग से हेल्पलाइन नम्बर जारी करें।

Lok Sabha Election News