Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ में बालश्रम के खिलाफ चलाया गया अभियान, तीन बालश्रमिकों को कराया मुक्त||लातेहार: बालूमाथ के कबाड़ी दुकान में पुलिस ने मारा छापा, 25 टन अवैध लोहा लदा ट्रक जब्त||आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर, साक्ष्य के अभाव में हुए रिहा||पलामू: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम||लातेहार: पूजा के लिए पांकी से नगर मंदिर जा रहा ऑटो हेरहंज में पलटा, महिला-बच्चा समेत आधा दर्जन लोग घायल, एक की हालत गंभीर||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
Thursday, November 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज

रांची : झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच राज्य का पूर्वी सिंहभूम जिला डेंगू का हॉटस्पॉट बन चुका है, तो वहीं चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट रांची है। जनवरी से लेकर अब तक राज्यभर में डेंगू के 1534 और चिकनगुनिया के 240 मरीज मिले हैं।

पूर्वी सिंहभूम जिले में अब तक डेंगू के 7735 संदिग्ध मरीज मिल चुके हैं। इनमें 891 में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं डेंगू से इस जिले में छह लोगों की मौत भी हो चुकी है। जबकि साहेबगंज में 202, सरायकेला में 109, रांची में 69, हजारीबाग में 43, दुमका में 51, धनबाद में 40, देवघर में 27, चतरा में 14, पाकुड़ में 16, पश्चिमी सिंहभूम में 17, सिमडेगा में 4, लोहरदगा में 6, खूंटी-गिरीडीह में 19 और बोकारो जिले में 5 मरीज मिले हैं। राज्य भर में अब तक 294837 घरों का सर्वे किया गया। इनमें 13933 घरों में डेंगू का लारवा पाया गया है। जबकि 1012580 कंटेनर की जांच की गयी है।इनमें 25531 में डेंगू के लारवा मिले हैं।

जनवरी से लेकर अब तक राज्यभर में चिकनगुनिया के 5202 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें 240 में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। रांची में 1281 संदिग्ध मरीज मिले। इनमें 162 में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। जबकि पूर्वी सिंहभूम में 2190 संदिग्ध मरीज मिले। इनमें 56 में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। देवघर में 10, गोड्डा में 8 और लोहरदगा में 4 मरीज मिले हैं।

शुक्रवार रात तक राज्यभर में डेंगू के 41 मरीज मिले हैं। इनमें पूर्वी सिंहभूम में 19, पाकुड़ में पांच, चतरा में सात, धनबाद में चार, दुमका में तीन, हजारीबाग में एक और सिमडेगा में दो मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में डेंगू के 60 एक्टिव मरीज हैं।

Jharkhand dengue chikungunya news