Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

भाजपा ने इस्तेमाल करने के लिए सीता सोरेन को पार्टी में शामिल कराया : JMM

Sita Soren Joins BJP

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता पार्टी छोड़ता है, तो वह पार्टी के हित में नहीं होता है। सीता सोरेन के पार्टी छोड़ने से हम सब दुखी हैं लेकिन उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही कहा कि किस राजनीति महत्वाकांक्षा के चलते सीता सोरेन भाजपा के साथ गयी हैं यह किसी से छुपा नहीं है। हाल ही में कोर्ट से एक मामले की जांच शुरू की गयी थी।

सुप्रियो ने कहा कि सभी पार्टी से नेताओं को शामिल कराकर भाजपा सत्ता में बनी रहना चाहती है। भाजपा के पास कई ताकत है ईडी, सीबीआई, आईटी और अन्य जांच एजेंसियों के तहत तोड़ कर शामिल कराने का खेल चल रहा है। भट्टाचार्य मंगलवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि हर कोई हेमन्त सोरेन नहीं होता है। हेमन्त सोरेन ने झुकना स्वीकार नहीं किया, बल्कि उन्होंने जेल जाना बेहतर समझा लेकिन सीता भाभी दूसरे रास्ते पर चली गयी। दुर्गा सोरेन एक आंदोलनकारी थे। वह कभी झुकना स्वीकार नहीं करते लेकिन सीता सोरेन को भाजपा ने इस्तेमाल करने के लिए शामिल कराया है। भाजपा जरूरत के हिसाब से राजनीति करती है।

भट्टाचार्य ने कहा कि सीता सोरेन को झामुमो ने पूरा सम्मान दिया। पार्टी की केंद्रीय समिति में जगह दी गयी लेकिन अब किस वजह से सीता ने झामुमो परिवार को छोड़ा इसपर बोलना उचित नहीं होगा। इस्तीफे की खबर मिलने के बाद तुरंत इसकी जानकारी गुरुजी को दी गयी। गुरुजी ने कहा कि बात कर रहे है लेकिन कुछ देर बाद ही भाजपा में शामिल होने की खबर आ गयी।

Sita Soren Joins BJP