Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरखेल

IPL 2024: धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, जानिये किसे मिली जिम्मेदारी

IPL 2024 CSK Captain

नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन की शुरुआत शुक्रवार (22 मार्च) से हो रही है। पहला मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के बीच खेला जायेगा। मैच से एक दिन पहले सीएसके में कप्तानी को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। टीम को पांच बार चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है।

सीएसके की तरफ से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि एमएस धोनी ने टाटा आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी है। ऋतुराज 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्होंने इस दौरान आईपीएल में 52 मैच खेले हैं।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है, जब एमएस धोनी कप्तान नहीं रहेंगे। इससे पहले आईपीएल 2022 में भी सीएसके मैनेजमेंट ने कप्तानी में बदलाव किया था। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को धोनी की जगह कप्तान बनाया गया था। हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी, जिसकी वजह से उन्होंने बीच सीजन में ही कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद धोनी ने एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने पिछले सीजन (आईपीएल 2023) में टीम को पांचवां खिताब जितवाया था।

IPL 2024 CSK Captain