Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरदेश-विदेशराष्ट्रीय

दिल्ली शराब घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, CM अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार

CM Arvind Kejriwal Arrested

नयी दिल्ली: ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। दो घंटे से ज्यादा लंबी पूछताछ के बाद सीएम को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली शराब घोटाले में सीएम गिरफ्तार हो चुके हैं। इस मामले में यह 16वीं गिरफ्तारी है।

आपको बता दें कि ईडी की टीम शाम सात बजे सीएम के सरकारी आवास पर पहुंची थी। 2 घंटे से ज्यादा चली पूछताछ के दौरान ईडी ने 20 से ज्यादा सवाल पूछे। सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल ने कई सवालों के जवाब नहीं दिये। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब इसके बाद अरविंद केजरीवाल को ईडी दफ्तर ले जाया जायेगा।

आपको बता दें कि आज शाम ईडी की टीम सीएम आवास पहुंची थी। इसके बाद ही यह आशंका जतायी जाने लगी कि केजरीवाल की गिरफ्तारी हो सकती है। इसके बाद सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी सीएम आवास पहुंचे। हालांकि, दोनों को आवास के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गयी। इसके बाद केजरीवाल के वकीलों की टीम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने इस मामले में जल्द सुनवाई की मांग की थी। हालाँकि, सुनवाई नहीं हुई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

ईडी की टीम के सीएम आवास पहुंचने की खबर मिलते ही बाहर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। पुलिस को इसकी जानकारी पहले से थी और उसने इसकी तैयारी भी कर ली थी। आवास के बाहर रैपिड एक्शन फोर्स सहित पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती थी। साथ ही घर को चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर दी गयी।

आपको बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले में यह 16वीं गिरफ्तारी है। इससे पहले बीआरएस नेता के कविता को भी ईडी ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को गिरफ्तार किया गया था। दोनों नेता पिछले कई महीनों से जेल में हैं।

CM Arvind Kejriwal Arrested