Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में 50 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

पलामू : नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री और तस्करी रोकने के अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला मुख्यालय डालटनगंज के निजी बस पड़ाव से पुलिस ने गांजा तस्करी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 50 किलो गांजा भी बरामद किया गया है। इसकी बाजार कीमत 25 लाख रुपये है। सभी आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर डालटनगंज पहुंचे थे और उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी में थे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एसपी रिष्मा रमेशन ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गांजा की खेप उत्तर प्रदेश में जेपी सिंह को पहुंचायी जानी थी। इससे पहले गुप्त सूचना पर चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से 50 किलो गांजा बरामद किया गया था। एसपी ने बताया कि बरामद गांजा की बाजार कीमत 25 लाख रुपये है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि गांजा बौद्ध जिले से लाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जेपी सिंह की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में तापस कुमार मल्ल, सुज्ञान कटुवा, प्रफुल्ल राणा और कृष्ण चंद्र महाकुड़ शामिल हैं। सभी उड़ीसा के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Palamu Smugglers Arrested News