Breaking :
||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Palamu Crime News Today

पलामू : चैनपुर थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड के 48 घंटे के बाद तीसरे युवक की हत्या कर दी गयी। इस बार घटना थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में हुई। मनोज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हालांकि गोली लगने के बाद युवक को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिय। मृत मनोज चौधरी का आपराधिक इतिहास रहा है। कई मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

रविवार की सुबह चैनपुर थाना क्षेत्र के ही शाहपुर सेमरताड़ कोयल नदी में दो युवकों राजेश कुमार एवं सुजीत भुइयां उर्फ बौधा पर हमला किया गया था। राजेश को घटनास्थल पर ही तेज धारदार हथियार से मार डाला गया था, जबकि सुजीत को मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के नावाटोली में हत्या कर दी गयी थी।

चैनपुर के थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मनोज चौधरी की हत्या उसके गोतिया परिवार के लोगों ने की है। दो दिन पहले हुई दो युवकों की हत्या से इस घटना का कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे कल्याणपुर में मनोज चौधरी अपने घर के समीप कुछ लोगों के साथ खाना पीना कर रहा था। इसी क्रम में अचानक गोतिया के अजय चौधरी, शंभू चौधरी सहित अन्य ने उस पर अटैक किया। पहले तेजधार हथियार उसके शरीर में घोंप दिया। बाद में उसे गोली मार दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि दो दिन पहले मनोज का गोतिया परिवार से विवाद हुआ था। मनोज ने इसे हल्के में लिया। गोतिया के लोगों ने होली का फायदा उठाया। जब मनोज नशे में हुआ तो गोतिया के लोगों ने पहले उसपर तेज धारदार हथियार से वार किया। फिर गोली मार दी। थाना प्रभारी ने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान हो गयी है। गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

मनोज चौधरी हत्याकांड का आरोपी अजय चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Palamu Crime News Today