Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबररांची

चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या के आरोपी की रिम्स में इलाज के दौरान मौत, पलामू सेंट्रल जेल में था बंद

रांची : पलामू जेल के कैदी अजय चौधरी की रिम्स में सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। अजय चौधरी पर बीते 26 मार्च को अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या करने अरोप था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित अजय चौधरी को 28 मार्च को मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। वह 28 मार्च से पलामू सेंट्रल जेल में बंद था।अचानक तबीयत खराब होने के बाद उसे रिम्स में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

26 मार्च को पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड में मनोज चौधरी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। मनोज चौधरी अपने गोतिया परिवार के साथ होली के दिन बैठकर शराब पी रहा था। इसी क्रम में अपने चचेरे भाई अजय चौधरी के साथ उसकी बहस हो गयी थी। आरोप है कि बहस के दौरान अजय चौधरी ने मनोज चौधरी को गोली मार दी थी। आनन-फानन में मनोज चौधरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी।

Palamu Latest Crime News