Breaking :
||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

झारखंड: बिजली बिल के नाम पर ठगी करने वाले 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार, जेल

झारखंड की जामताड़ा साइबर पुलिस ने बुधवार को करमाटांड थाना क्षेत्र से दस साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी साइबर ठग करमाटांड थाना क्षेत्र के अलावा देवघर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

इस संबंध में साइबर थाने में एसपी मनोज स्वर्गियारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी अजय पंजिकार, नारायणपुर पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार, निरीक्षक विश्वनाथ सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मियों को ताराबहाल, रिंगोंचिंगो और करमाटांड़ थाना क्षेत्र के हेठ करमाटांड में छापामारी की। इस दौरान कुल 10 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक साइबर ठग भागने में सफल रहा।

गिरफ्तार साइबर ठगों में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ताराबहाल गांव के सब्बीर अंसारी, रामजान अंसारी, ताहीर अंसारी, हेठ करमाटांड़ गांव से प्रमोद कुमार मंडल, योगेश कुमार मंडल, विरेन्द्र कुमार मंडल, संदीप कुमार मंडल, जैकी कुमार मंडल शामिल है।

वहीं, देवघर जिले के बुढई थाना क्षेत्र के दारवे गांव के धनराज मंडल और करमाटांड-रिंगोचिंगो गांव के रामकिशुन मंडल को गिरफ्तार किया गया है। ताराबहाल का जाहिद अंसारी भागने में सफल रहा।

इन सभी के खिलाफ जामताड़ा साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार साइबर ठगों के पास से 94 हजार रुपये नकद, 18 मोबाइल, 27 सिम कार्ड, 2 पासबुक, 5 एटीएम और दो बाइक जब्त की गई हैं।

ये सभी साइबर ठग लोगों को फोन कर मैसेज भेजकर, मोबाइल और फर्जी सिम का इस्तेमाल कर बिजली विभाग के आरटीओ अधिकारी व अधिकारी बनकर साइबर ठगी को अंजाम देते थे। बिजली बिल के नाम पर ठगी करने के आरोप में अब तक 50 से ज्यादा साइबर ठगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मौके पर साइबर डीएसपी मंजरुल होड़ा, साइबर थाना प्रभारी अजय पंजिकार व अन्य मौजूद थे।