Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: पुलिस ने किया खुलासा, एक बोतल शराब के लिए हुई थी युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

पलामू : जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के लकड़ाही निवासी शिवपति रजवार (26) की हत्या मामले का उदभेदन हो गया है। पुलिस ने शुक्रवार को मृतक के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। दो फरार हैं। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या एक बोतल महुआ शराब के लिए कर दी गयी थी। इस संबंध में मृतक के पिता अयोध्या रजवार ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस ने अनुसंधान के दौरान दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो युवकों ने हत्या करने की बात कबूल की। बताया कि शिवापति रजवार उनके साथ मंगलवार की देर रात्रि तक गांव में महुआ शराब का सेवन कर रहा था। काफी शराब पीने के बाद भी शिवापति रजवार अपने दोस्तों से एक बोतल और शराब पिलाने की बात कर रहा था, जिसको लेकर दोस्तों के साथ उसकी बातें बढ़ गयी और मामला यहां तक पहुंचा कि उसके दोस्तों ने शिवापति रजवार को गांव से बाहर ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारों ने गांव में बिजली आपूर्ति कटने का इंतजार किये। जैसे ही विद्युत आपूर्ति गांव में कटी, आरोपियों ने शव को मृतक के दरवाजे पर ले जाकर उसके ही शर्ट से कपड़ा सुखाने वाले टंगना के सहारे टांग आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया।

इधर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों में से दो आरोपी गुड्डू रजवार पिता हरिविलास रजवार व श्रवण रजवार पिता सुखाड़ी रजवार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसआई रमेश चंद्र महतो ने बताया कि बाकी के आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तारा कर लिया जायेगा।

Palamu Latest News Today