Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

Jharkhand Budget: बाबूलाल मरांडी ने कहा- बजट में जन कल्याणकारी योजनाओं का समावेश नहीं

Jharkhand Budget 2024-25

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को विधानसभा में राज्य के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव द्वारा प्रस्तुत बजट को अदूरदर्शी सोच वाला विकास विरोधी बजट बताया। मरांडी ने कहा कि यह बजट राज्य के खजाने को केवल लुटने और लुटवाने वाला है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दूरगामी सोच वाला लोक कल्याणकारी योजनाओं का समावेश नहीं है।

उन्होंने कहा कि केवल लूट खसोट की योजनाओं का कॉपी पेस्ट करते हुए ऑफिसर्स के लिए लूट के रास्ते को खुला रखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों को ठगबंधन सरकार ने चार वर्ष पूर्व ही दो लाख तक के ऋण माफी की बात कही थी लेकिन सब खाली गया। युवाओं के बेरोजगारी भत्ता का भी वादा पूरी तरह विफल साबित हुआ। उल्टे इस सरकार ने भाजपा सरकार की योजनाओं को बंद कर किसानों के साथ अन्याय किया। उन्होंने कहा कि किसान अपने धान के बकाये के लिए भी चक्कर लगा रहे। बिचौलिये से बेचने के लिए विवश हुए।

Jharkhand Budget 2024-25