Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में जंगली हाथियों ने फिर तोड़े 8 घर, देखें बालूमाथ की अन्य अहम खबरें

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना में जंगली हाथियों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसके तहत एक बार फिर बालूमाथ थाना क्षेत्र के बलबल ग्राम में रविवार की देर रात हाथियों के झुंड ने 8 घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और घर में रखे अनाज चावल, दाल, गेहूं, आलू आदि चट कर गये।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पीड़ित ग्रामीणों में जीता उरांव, बीफा उरांव, बिशुनदेव उरांव, रामप्रसाद उरांव, दिलेश्वर उरांव, बिरसा उरांव, सुरेश उरांव, चंद्रदेव उरांव के घर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। जंगली हाथी द्वारा पिछले एक सप्ताह के भीतर तीसरी बार गांव में उत्पात मचाये जाने से लोगों में दहशत और भय का माहौल देखा जा रहा है।

इस घटना से कई परिवारों ने अपने घर के खाद्य और जीवन उपयोगी सामग्री को दूसरे गावों में शिफ्ट करना प्रारंभ कर दिया है तथा रात्रि में रहना उचित नहीं समझ रहे हैं। वहीं कई पीड़ित परिवारों को दूसरे के घरों मे रहना पड़ रहा है।

बीते एक पखवारे के भीतर जंगली हाथियों ने अब तक डेढ़ दर्जन घरों को ध्वस्त किया है। जबकि बीते 1 वर्षों में करीब 40 घरों को नुकसान जंगली हाथियों द्वारा पहुंचाई जा चुकी है। बार बार हाथियों के दौरा गरीब ग्रामीणों का घर तोड़े जाने से पीड़ित परिवारों को लाखो का नुकसान हुआ है, लेकीन उन्हें प्रशासनिक व विभागीय सहायता और मुआवजा नहीं मिल पा रही है। जिस से पूरा पीड़ित परिवार सदमे में है।

इधर इस घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली और सरकार से उचित मुआवजा की मांग करते हुए जल्द से जल्द नुकसान की भरपाई करने का बात कही।

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि अगर हाथियों और विभागीय पदाधिकारियों की स्थिति यही बनी रही तो आने वाले दिनों में बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन और चक्का जाम जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे।

मौके पर भाजपा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमा,र मुखिया पति दिलीप भगत, मुखिया अजय टाना भगत, ग्राम प्रधान गंगेश्वर यादव, हेमराज उरावं, सोमा उरावं, बिशुनदेव उरावं, जितेंद्र उरावं, बिशु उरावं, राजेश महतो, परमेश्वर प्रसाद, जरको महतो, अनूप वर्मा, चक्कू महतो, अजय महतो, विजय राणा, चीनू राणा, रामदेव महतो, सुरेश महतो समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

बालूमाथ में आम बजट पर चर्चा का आयोजन, कहा- उन्नति के लिए मील का पत्थर होगा साबित

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रतीक्षा होटल में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आम बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष छोटू राजा ने की जबकि संचालन जिला महामंत्री सूरज कुमार साह ने की।

केंद्र की मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के तहत हर वर्ग के विकास को कार्य कर रही है। युवाओं महिलाओं की उन्नति और प्रगति कैसे हो इस पर केंद्र सरकार पूरा प्रयास कर रही है। उक्त बातें भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने आम बजट पर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं के कौशल विकास मेक इन इंडिया मेड इन इंडिया जैसे विषयों पर विशेष ध्यान के साथ-साथ देश के सभी युवा शिक्षा कृषि रक्षा और अन्य विषयों पर विशेष ध्यान रखा गया है, जो देश की उन्नति के लिए मील का पत्थर साबित होगा और एक नए भारत का निर्माण होगा।

धन्यवाद ज्ञापन भाजयुमो मंडल महामंत्री पवन यादव ने की। जबकि मौके पर भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, रविंद्र कुमार सिन्हा, सुनील पांडे, उमेश सिंह, त्रिवेणी साहू, राम कुमार गुप्ता, अवधेश यादव, जितेंद्र यादव, रविंद्र गुप्ता, अभिषेक कुमार, नरेंद्र रजक, बैजनाथ साहू, हरभजन सोनी, विनोद बिहारी गुप्ता, पंकज केसरी, कृष्णा यादव, अखिलेश भोक्ता, अशोक साहू, जितेंद्र कुमार समेत सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता और व्यवसायी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बालूमाथ में सरकारी कार्यालय व भवनों का साफ-सफाई और रंग रोगन युध्दस्तर पर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : आगामी 14 फरवरी को लातेहार में अयोजित खतियानी जोहार यात्रा में सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर जिले के बालूमाथ प्रखंड के अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

पिछले तीन-चार दिनों से प्रखंड मुख्यालय स्थित सरकारी भवनों और कार्यालयों की साफ-सफाई के साथ-साथ रंग रोगन का कार्य जोरों पर किया जा रहा है। संबंधित विभाग के अधिकारी की कोशिश है कि सरकार की नजर में बाहर से सब कुछ ठीक-ठाक नजर आये।

लातेहार में आयोजित खतियानी जोहार यात्रा में भाग लेने के लिए चतरा से सड़क मार्ग द्वारा 13 फरवरी की शाम राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय होते हुए गुजरेगी। वही कई कार्यालय और परिसर को दुल्हन की तरह सजाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके पूर्व क्षेत्र के अधिकारी में इतनी चुस्ती और फुर्ती देखने को नहीं मिली थी। जो क्षेत्र में इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रखंड स्थित सरकारी कार्यालयों की किस्मत चमक गयी है और उन भवन व परिसर में कई वर्षों से जमें कूड़े कचरे और जंग की साफ सफाई किया जा रहा है।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि छुट्टी के दिन भी सरकारी पदाधिकारी सक्रिय नजर आये। वहीं क्षेत्र के आम लोग समस्याओं की पोटली बांधे सरकार के आगमन के इंतजार में खड़ी है।

खतियानी जोहार यात्रा को लेकर बालूमाथ शहरी क्षेत्र झामुमो के झंडे और होर्डिंग से पटा

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : 14 फरवरी को लातेहार में आयोजित होने वाली खतियानी जोहार यात्रा को लेकर बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय का शहरी क्षेत्र झारखंड मुक्ति मोर्चा के झंडे से पट गया है। काफी संख्या में होर्डिंग लगायी गयीं हैं।

साथ ही खतियानी जोहार यात्रा को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक पैमाने पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और लोगों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की जा रही है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रचार प्रसार वाहन के द्वारा किया जा रहा है, जो बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर इस यात्रा में भाग लेने की अपील की जा रही है।

मालूम हो कि 14 फरवरी दिन मंगलवार को लातेहार में खतियानी जोहार यात्रा के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ कई मंत्री मौजूद रहेंगे। जिस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा लातेहार जिले में कई योजनाओं का शिलान्यास के साथ-साथ उद्घाटन का भी कार्य संपन्न होगा।

पूर्व मंत्री सह कांग्रेसी नेता ने किया बालूमाथ का दौरा, कहा- आने वाला दिन कांग्रेस का

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने बालूमाथ का दौरा कर कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का हालचाल लिया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की सांगठनिक मजबूती पर चर्चा करते हुए कई सुझाव दिये।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है जो देश हित में सोचती है। इसके उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाला दिन कांग्रेस का होगा जिसे लेकर कांग्रेस की सांगठनिक मजबूती जरूरी है।

उन्होंने आगामी वर्ष 2024 होने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा की और कहा कि चतरा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेगा। समय आने पर विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी निर्णय किया जायेगा।

मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीऊर रहमान, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जुबेर, राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि सह कांग्रेश प्रखंड अध्यक्ष आमिर हयात, मोहम्मद जुगनू खान, मोहम्मद सलीम, अशोक भुईया समेत कई लोग मौजूद रहे।

लातेहार: बालूमाथ में सीढ़ी से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में भर्ती

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के हेमपुर ग्राम निवासी विक्रम ठाकुर की पत्नी प्यारी देवी छत की सीढ़ी से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयीं। जिसे परिजनों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य में लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

इस घटना में घायल प्यारी देवी को सिर, पैर और कमर में गंभीर चोटें आईं हैं। जानकारी के अनुसार प्यारी देवी किसी कार्य को लेकर छत की सीढ़ी चढ़ रही थी इसी दौरान अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ीं।

बालूमाथ की ताजा ख़बरें