Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शिबू सोरेन पर साधा निशाना, कहा- उनके परिवार की संपत्ति की जांच के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके पिता शिबू सोरेन पर निशाना साधा। उन्होंने मंगलवार को पार्टी के प्रदेशन कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।

मरांडी ने लोकपाल द्वारा शिबू सोरेन परिवार की चल-अचल संपत्ति की जांच के संबंध में दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि लोकपाल का गठन भ्रष्टाचार, लूट को जड़ से समाप्त करने के लिए हुआ है। भ्रष्टाचार लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में सांसद निशिकांत दुबे ने शिबू सोरेन की अर्जित सम्पत्ति की जांच करने के लिए लोकपाल में आवेदन दिया था।

मरांडी ने कहा कि शिबू सोरेन परिवार बोलता है कि लोकपाल का मामला पुराना है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या कोई चोर पांच दस साल बाद पकड़ा जायेगा तो क्या उसपर मुकदमा दर्ज नहीं होगा? साथ ही कहा कि यह मामला लोकपाल का है। सीबीआई जांच होगी। सारे मामले चाहे वह सेल कंपनी के माध्यम से पैसा कमाने का हो या फिर अमित अग्रवाल के साथ सोरेन परिवार का व्यावसायिक संबंध हो, सभी उजागर होंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय का फैसला भले थोड़ा विलंब से आया है लेकिन अच्छा फैसला आया है। आगे कोई भी भ्रष्टाचार को छुपाने का दुस्साहस नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि ये नई परंपरा की शुरुआत करना चाहते हैं। मुकदमा को लटकाने और भटकाने की कोशिश करते हैं लेकिन नतीजा तो भुगतना ही पड़ेगा। धारा 144 मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर दर्ज हो मुकदमा।

BJP Jharkhand News Today