Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची के सांसद संजय सेठ को मिलेगा दादा साहब फाल्के गोल्ड अवार्ड, चुने गये बेस्ट आइकॉन एमपी झारखंड

Ranchi MP Sanjay Seth

रांची : रांची के सांसद संजय सेठ का चयन दादा साहेब फाल्के आइकन गोल्ड अवार्ड के लिए किया गया है। सांसद को यह अवार्ड कल 24 जनवरी को नई दिल्ली में दिया जायेगा। दादा साहब फाल्के संस्थान ने सांसद को बेस्ट आइकॉन एमपी झारखंड के रूप में चुना है।

Ranchi MP Sanjay Seth

सांसद का चयन चुनाव क्षेत्र में आम जनता के बीच सक्रियता, लोकसभा में उपस्थित, सत्र में सवाल-जवाब, क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सक्रियता, सोशल मीडिया पर सक्रियता सहित सामाजिक क्षेत्र में किये जाने वाले किये गये कार्यों को लेकर हुआ है। संस्था ने एक सर्वे के बाद सांसद को इस अवार्ड के लिए नामित किया है।

विगत वर्षों में सांसद ने लोकसभा में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करायी है। सवाल के मामले में भी सांसद सक्रिय रहे हैं। क्षेत्र के मुद्दे को उन्होंने मुखरता से लोकसभा में रखा है। तीन वर्षों से बुक बैंक के माध्यम से लाखों पुस्तकों का वितरण किया। टॉय बैंक के माध्यम से हजारों खिलौने का वितरण किया गया।

अवार्ड को लेकर सांसद ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्य कर रहा हूं। इसी का परिणाम इस रूप में सामने आया है। सांसद ने कहा कि क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की अनथक मेहनत, उनके सुझाव, आम जनता का आशीर्वाद और विश्वास के परिणाम स्वरूप वह राष्ट्रीय पटल पर चर्चा में हैं और उन्हें यह सम्मान मिल रहा है।

सांसद ने कहा कि यह पुरस्कार क्षेत्र की जनता को समर्पित है। क्योंकि, क्षेत्र की जनता के स्नेह प्यार और विश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचा है। इस सम्मान के लिए सांसद ने दादा साहब फाल्के संस्थान के प्रति भी कृतज्ञता प्रकट की।

Ranchi MP Sanjay Seth