Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में 3.7 किलो अवैध अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

लातेहार : जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना पर बालूमाथ थाना पुलिस ने कार्रवाई कर तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने लगभग चार किलो गीला अफीम भी बरामद किया है।

गिरफ्तार तस्करों में अमृत यादव (सेरेगड़ा, बालूमाथ), अखिलेश यादव (पिण्डारकोम, बहेरा टोला, बालूमाथ) और रितेश यादव (मनसिंघा, बालूमाथ) शामिल है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बुधवार को प्रेस वार्ता में एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर एक बोलेरो वाहन (JH01BL 4903) से अफीम लेकर बालूमाथ की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम गठित कर वाहन चेकिंग अभियान चलायी गयी। पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान जब एक बोलेरो वाहन की जांच की तो उसमें लगभग चार किलोग्राम (3.700 किलोग्राम) अफीम बरामद हुआ। पुलिस ने बोलेरो पर सवार सभी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तस्करों के पास से तीन एंड्रॉइड फोन बरामद किया गया। वहीं गीला अफीम और बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी एक सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं। गत 10 जनवरी को भी पुलिस ने चार किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ के दौरान अपराधियों ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस छापेमारी अभियान में एसडीपीओ दिलू लोहरा, पुलिस इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार, थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो, पुअनि राहुल कुमार मेहता, धीरज कुमार समेत सशस्त्र बल शामिल थे।

बालूमाथ अफीम तस्कर गिरफ्तार