Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित
Wednesday, May 1, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: BSF जवान ने पूर्व मुखिया दंपत्ति समेत चार पर किया तलवार से हमला, मुखिया की मौत

पलामू : पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी पंचायत अंतर्गत गोल्हना गांव में बीएसएफ के एक जवान ने पूर्व मुखिया दंपत्ति और उनके परिवार पर अचानक तलवार से हमला कर दिया। इस घटना में कजरी के पूर्व मुखिया सत्यदेव तिवारी की मौत हो गयी, जबकि उनकी पत्नी सोनमती देवी गंभीर हैं। हमले में पूर्व मुखिया की भाभी रागिनी देवी पति रामाकांत तिवारी और सुनील तिवारी भी घायल हो गये। पूर्व मुखिया पत्नी सोनमती व अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। सोनमती देवी की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

घटना के बाद से आरोपी बीएसएफ जवान रूपेश तिवारी उर्फ उनील फरार है। बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे बीएसएफ जवान रूपेश अचानक पूर्व मुखिया के घर में घुस गया और उन पर तलवार से हमला कर दिया। जो भी उसके सामने आता वह उस पर हमला कर देता था। पूर्व मुखिया सत्यदेव तिवारी पर कई बार हमला करने के बाद वह गंभीर हो गये। इसी क्रम में उनकी पत्नी सोनमती पर भी तलवार से हमला किया गया। सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह जख्मी हो गये।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बीएसएफ जवान ने पूर्व मुखिया की बहू रागिनी पर भी हमला कर उसे भी घायल कर दिया। इसी क्रम में सुनील तिवारी पर भी हमला हुआ। जिस तरह से बीएसएफ जवान हमला कर रहा था, उससे लग रहा था कि उसके सिर पर खून सवार है। पूर्व मुखिया सत्यदेव के जो भी रिश्तेदार उसे मिले, उसने उन्हें निशाना बनाया।

घटना के बाद किसी तरह स्थानीय लोगों ने पूर्व मुखिया, उनकी पत्नी व अन्य को इलाज के लिए आनन-फानन में एमआरएमसीएच लाया। हालांकि रास्ते में ही पूर्व मुखिया सत्यदेव की मौत हो गयी थी। एमआरएमसीएच में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कई घंटों तक अस्पताल में चीख-पुकार मची रही। परिजनों के रोने से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया है।

सूचना मिलने पर पड़वा पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। घटना के पीछे जमीन विवाद सामने आ रहा है। इधर जानकारी मिली है कि घटना के दौरान आरोपी बीएसएफ जवान ने पूर्व मुखिया के घर को भी जलाने की कोशिश की।