Breaking :
||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: चंदवा में दो बाइक की जोरदार टक्कर में महुआडांड़ के शिक्षक समेत दो की मौत, एक घायल

लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के एनएच-99 रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर भुसाढ़ गांव (देवी मंडप के पास) के पास बुधवार की शाम दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। इस घटना में एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गयी। हादसे में एक अन्य युवक घायल हो गया है।

मरने वालों की पहचान शिक्षक जॉन क्रूज गिद्ध (पोटमाडीह, महुआडांड़) और आकाश भुंइया (चकला, चंदवा) के रूप में की गयी है। हादसे में घायल युवक की पहचान बिंदु भुंइया (चकला, चंदवा) के रूप में की गयी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार शिक्षक जॉन क्रूज गिद्ध बालूमाथ स्थित अपने स्कूल से ड्यूटी खत्म कर चंदवा लौट रहे थे। जबकि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर विपरीत दिशा से आ रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गये।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद चंदवा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने तत्परता दिखायी और तीनों को चंदवा अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने शिक्षक और युवक आकाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।