Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडदक्षिणी छोटानागपुर

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, चार गंभीर

रामगढ़ : जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर में बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। मृतकों में रीमा देवी (25), प्रशांत कुमार (05) और बालो देवी (40) हैं। सभी रामगढ़ थाने के चेटर गांव के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार रामगढ़ के चेटर गांव के लोग बोलेरो से नये वर्ष पर घूमने के लिए पारसनाथ जा रहे थे। तड़के 3:30 बजे बोलेरो ने एक खड़े ट्रक को सामने से टक्कर मार दिया। घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल की रिम्स में मौत हो गयी। दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल लाया गया था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में रखा गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

Ramgarh Jharkhand Accident News