Breaking :
||रांची: हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी||पीएम मोदी पलामू, लोहरदगा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित||गांडेय सीट से कल नामांकन दाखिल करेंगी कल्पना सोरेन, सास और ससुर का लिया आशीर्वाद||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…
Monday, April 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

हजारीबाग: पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत, सात घायल

Hazaribagh Train Accident News

हजारीबाग : जिले के चरही थाना क्षेत्र में नौ लोग ट्रेन की चपेट में आ गये। इनमें से दो की मौत हो गयी जबकि सात लोग घायल हैं। घटना रेलवे 23 नंबर दलदलिया गांव के पास की है।

घटना में सरबाहा गांव के रमेश गंझू (25) और जगदेव महतो की पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि मृतक रमेश गंझू की पत्नी, चालक करण कुमार, सावित्री देवी पत्नी दालेश्वर महतो सहित चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं। जानकारी मिलते ही चरही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। साथ ही सभी घायलों को सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया।

बताया जाता है कि मंगलवार सुबह लगभग सात बजे चरही पंचायत के सरबाहा गांव की सात महिलाएं और दो पुरुष ट्रैक्टर पर सवार होकर दूधी मिट्टी लाने जा रहे थे। वे अपने पैतृक गांव सरबाहा गांव से दलदलिया गांव होते रेलवे पटरी पार कर रहे थे। दलदलिया गांव के समीप 23 नंबर रेलवे पटरी पार करने के दौरान चरही की ओर आ रही पैसेंजर ट्रेन ने ट्रैक्टर पर सवार नौ लोगों को चपेट में ले लिया।

Hazaribagh Train Accident News