Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में 30 सितंबर तक होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी, वज्रपात से सावधान रहने की अपील

Jharkhand Weather Update News

रांची : राज्य के कई हिस्सों में 30 सितंबर तक बारिश की संभावना जतायी गयी है। इसको लेकर सोमवार को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। राज्य में पिछले कुछ दिनों में अच्छी बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर तक राज्य में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। पिछले 24 घंटे में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश गोड्डा जिले के पथरगामा में 57.2 मिलीमीटर हुई है। वहीं, डालटनगंज में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को वज्रपात से सावधान रहने की अपील की है। वहीं, 27 सितंबर को उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 28 सितंबर को राज्य में उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 29 और 30 सितंबर को भी राज्य में कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी चार से पांच दिनों तक राज्य में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। राज्य में पिछले 24 घंटे में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश गोड्डा जिले के पथरगामा में 57.2 मिलीमीटर हुई है। राजमहल में 45.2, महरो में 30.8, रायडीह में 30.2, सिकटिया में 28, डुमरी में 26.7, साहेबगंज में 20, और जमशेदपुर में 13.2 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि लोहरदगा में 6.5, मंझारी में 6, गोमिया में 5.6, बरही में 5.4, खूंटी में 3, कांके में 3, कोडरमा में 1.8 और डालटनगंज में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है।

अब भी सामान्य से कम है बारिश

राज्य में पिछले कुछ दिनों से अच्छी बारिश हो रही है लेकिन अब भी 1 जून से 24 सितंबर तक 28 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गयी है। झारखंड के 24 जिलों में से 8 जिलों में अब तक सामान्य बारिश हुई, जबकि 15 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। जबकि चतरा जिले में सामान्य से काफी कम बारिश हुई। जिन जिलों में सामान्य बारिश हुई, उसमें बोकारो, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, साहेबगंज, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिला शामिल है। रांची में अब तक सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश हुई।

Jharkhand Weather Update News