लातेहार: मनिका उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में लगी मिक्सर मशीन को अज्ञात अपराधियों ने जलाया, की तोड़फोड़
बबन पासवान/मनिका
लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के नामुदाग पंचायत के मानिकडीह में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने मिक्सर मशीन में आग लगा दी। इस दौरान निर्माणाधीन भवन में भी तोड़फोड़ की गयी।
घटना के संबंध में जब आसपास के लोगों से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। एक ग्रामीण ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि शुक्रवार की रात कुछ हथियारबंद लोग आये और घटना को अंजाम दिया।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत और भय का माहौल देखा जा रहा है। आसपास के लोग आपस में घटना की चर्चा कर रहे हैं लेकिन मीडिया के सामने कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
Manika Latehar Latest News