Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में बाइक दुर्घटना में दो बच्चों सहित दंपती घायल, दुर्घटना का कारण जर्जर सड़क

लातेहार : बालूमाथ-हेरहंज-पांकी एसएच 10 मुख्य मार्ग पर चिरू व नवादा के बीच मंगरदाहा नामक स्थान पर बाइक दुर्घटना में महंगू लोहरा, पत्नी दशमी देवी व पुत्र अकलू लोहरा व अजय लोहरा घायल हो गये।

घायलों को वहां से गुजर रहे कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान व नूर मोहमद की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ वेलनेस सेंटर हेरहंज लाया गया। जहां एएनएम सवित्री कुमारी व उर्मीला देवी ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बालूमाथ सीएचसी भेज दिया।

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो लाडले खान ने कहा कि मंगरदाहा नदी पूल के पास सड़क जर्जर हो गयी है, जिसके कारण बाइक सड़क पर बने गड्ढे में गिर गयी, जिससे चालक महंगू लोहरा के सिर में गंभीर चोट आयी। सड़क परिवहन विभाग की लापरवाही की वजह से ये हादसा हुआ। सड़क गड्ढे में तब्दील हो गयी है। लेकिन विभाग को इसकी कोई चिंता नहीं है।

Herhanj Latehar latest News