Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Monday, April 29, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की रूपरेखा तय, जिला खेल स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

लातेहार : 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर उपायुक्त हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में गणतंत्र दिवस-2024 के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं समय सारिणी तैयार की गयी। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह जिला खेल स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। जिला खेल स्टेडियम में उपायुक्त द्वारा जिला खेल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। जिला खेल स्टेडियम में प्रशासन एकादश और क्रिकेट एकादश के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया जायेगा। नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेंगा जिसमें स्कूली छात्र-छात्राएं भाग लेंगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी रौशन कुमार, अपर समाहर्ता अलोक शिकारी कच्छप, सांसद प्रतिनिधि विनीत मधुकर, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं जिले के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

Latehar Latest News Today