Monday, January 20, 2025
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: 22 जनवरी श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए DC ने दिया कड़ी निगरानी रखने का निर्देश

लातेहार : उपायुक्त हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में विधि व्यवस्था से संबंधित बैठक आयोजित की गयी। बैठक में 22 जनवरी को प्रभु श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर कानून-व्यवस्था पर चर्चा की गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने पुलिस पदाधिकारियों को संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी रौशन कुमार, अपर समाहर्ता अलोक शिकारी कच्छप, जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य एवं जिले के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

Latehar Latest News Today