Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

लातेहार: मनरेगा जेई द्वारा काम के बदले पैसे मांगने की खबर वायरल होने के बाद मनरेगा लोकपाल पहुंचे हेरहंज

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार : जिले के हेरहंज प्रखंड में पदस्थापित मनरेगा जेई नरेश प्रजापति द्वारा कुछ ग्रामीणों से काम के बदले पैसे लेने और मांगने के विरोध में मनरेगा लाभुकों ने एक वीडियो वायरल किया था। इसके साथ ही यह खबर कई दैनिक अखबारों और न्यूज पोर्टल में भी प्रकाशित हुई। खबर व वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को मनरेगा लोकपाल संतोष कुमार पंडित हेरहंज प्रखंड कार्यालय पहुंचे।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: हेरहंज में मनरेगा लाभुकों से काम के बदले जेई ने खुलेआम मांगे पैसे, वीडियो वायरल, देखें

मनरेगा लोकपाल ने सबसे पहले कुछ पत्रकारों से बातचीत कर इस मामले में जानकारी ली। इसके बाद मनरेगा लाभुकों व ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने मनरेगा लोकपाल को आक्षेप बताते हुए जेई के खिलाफ बयान दर्ज कराया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

वहीं, मनरेगा लोकपाल संतोष कुमार पंडित ने बताया कि न्यूज पोर्टल पर वायरल खबर और अखबार में छपी खबर के अनुसार ग्रामीणों से पूछने पर सच्चाई सामने आयी। जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपी जायेगी।

वहीं इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार दास ने बताया कि मामले की जांच लोकपाल द्वारा की जा रही है। इसमें मैं उनका सहयोग कर रहा हूं।