Breaking :
||सावधान! झारखंड में 18 मई से फिर बढ़ेगी हीट वेब से परेशानी, येलो अलर्ट जारी||लातेहार: चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, गाड़ी जमा नहीं करने वाले वाहन मालिकों पर भी कार्रवाई||झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार, कैश बरामदगी मामले में ED ने किया गिरफ्तार||खौफ का साम्राज्य खत्म, बूढ़ा पहाड़ पर मतदान कराकर लौटीं पोलिंग पार्टियां||झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग||गुमला: शादी समारोह में शामिल होने गयी नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म||लातेहार: ट्यूशन टीचर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, सड़क जाम||स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह सात बजे से संचालित होंगी कक्षायें||झारखंड: स्कूल भवन के निर्माण व मरम्मत कार्य में लगे अभियंताओं को 30 जून तक हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश, नहीं तो…
Wednesday, May 15, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

114.47 करोड़ रुपये की लागत से रांची स्मार्ट सिटी में 11 मंत्रियों के लिए बन रहे अत्याधुनिक बंगले

रांची : रांची स्मार्ट सिटी के एडीबी एरिया में बन रहे 11 मंत्रियों के बंगलों का काम पूरा हो चुका है। करीब 37 करोड़ फंड रिलीज नहीं होने के कारण इंटीरियर फिनिशिंग का काम रुका हुआ है। जुडको ने बताया कि यह राशि स्वीकृत होने के बाद अधूरे काम पूरे होंगे। इसके बाद कैबिनेट इन बंगलों को मंत्रियों को आवंटित करेगा। उम्मीद है कि जुडको अप्रैल के अंत या मई तक यह बंगले कैबिनेट को हैंडओवर करेगा।

11 कैबिनेट मंत्रियों के लिए 69.90 करोड़ रुपये में बंगले बनाये जा रहे थे लेकिन अब निर्माण का अनुमानित खर्च 114.47 करोड़ रुपये पहुंच गया है। मंत्री बंगलों में मॉड्यूलर किचन और लिफ्ट समेत कई सुविधाएं बढ़ायी गयी है, इसी वजह से खर्च बढ़ा है। 12 फरवरी को हुई चम्पाई सोरेन कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गयी है।

जुडको के निर्देशन में बन रहे मंत्री बंगलों में अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। बंगलों में ग्राउंड फ्लोर पर दो बेडरूम और पहले तल्ले पर तीन बेडरूम हैं। इसके अलावा एक बड़ा सा ड्राइंग रूम, डाइनिंग और मिनिस्टर रूम समेत कई कमरे हैं। बंगलों में स्मार्ट किचन भी है, जहां मॉड्यूलर और स्मार्ट किचन में भोजन बनेगा। पूरे बंगले का निर्माण कुछ इस तरह किया गया है कि इसमें मंत्रियों के परिवार के साथ उनके ऑफिस स्टाफ की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। खास बात यह है कि स्मार्ट सिटी में ये सभी 11 बंगले एक कतार में हैं। ऐसे में एक कैंपस में प्रवेश करने के साथ ही सभी 11 मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।

Ranchi Smart City Ministers Bungalows