Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Sunday, May 5, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस पर पथराव मामले में 25 को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ, निषेधाज्ञा लागू

रांची : नगड़ी में सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन करने जा रहे जुलूस पर हुई पथराव की घटना को लेकर शनिवार को 18 नामजद और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला अंचल अधिकारी के बयान पर दर्ज किया गया है।

दर्ज मामले में मस्जिद के समीप अचानक हुए पत्थरबाजी के बाद दो गुटो में जमकर झड़प हुई। इसमें लगभग छह लोग घायल हुए है, जिसमें दो पुलिसकर्मी शामिल है। इसी क्रम में शनिवार को इलाके में रैप के जवानों के साथ ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो, एसडीओ उत्कर्ष कुमार, बीडीओ, सीओ फलैग मार्च निकाला। अधिकारी और जवानों ने फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की। पूरे क्षेत्र में पुलिस के जवान तैनात है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि पूरे इलाके में धारा 144 लागू है। मामले में 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कानून के अनुरुप कार्रवाई की जायेगी। पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गयी है।

गौरतलब है कि शुक्रवार की रात नगड़ी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद को लेकर दो गुटों में पत्थर बाजी हो गयी थी। इसमें दो पुलिसकर्मी और चार-पांच आम लोग भी घायल हुए थे।

Ranchi Latest News Today